देवरिया, अक्टूबर 12 -- महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। महुआडीह चौराहा का ट्रांसफार्मर करीब दस दिन से जला है। इससे चौराहा रात को अंधेरे में है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। इसके बाद भी विभाग के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से दुकानदारों का रोष गहराता जा रहा है। बैतालपुर उपकेन्द्र से जुड़े नेरुई अमवा फीडर से महुआडीह चौराहे पर सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे चौराहे के दुकानदारों व लोगों की विद्युत आपूर्ति होती है। 30 सितंबर की देर रात चौराहे पर दो एलटी तारों के टकराने से स्पार्किंग हुई। इसके बाद तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। इससे आधे चौराहे की आपूर्ति ठप हो गई। व्यापारियों व दुकानदारों ने ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभाग को दी। इसके बाद भी अब तक उसे बदला नहीं जा सका है। बिजली के अभाव में एक तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.