कौशाम्बी, मार्च 19 -- विद्युत उपखंड के मनौरी उपकेंद्र से पीपल गांव फीडर की 33 केवी बिजली बुधवार से 29 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी पीपल गांव शिवानंद पांडेय और अवर अभियंता सरोज कुमार झा ने बताया कि इस दौरान शुक्रवार को आपूर्ति चालू रहेगी। बाकी दिनों में मरम्मत कार्य और पोल पर जर्जर तारों को बदलने का कार्य होगा। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता परेशानी से बचने के लिए अपने आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे से पहले ही कर लें। 30 मार्च से सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति शुरु कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.