बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा, संवाददाता। दस दिन पहले ग्रेटर नोएडा गया कमासिन कस्बे का कुलदीप मिश्रा अचानक हादसे का शिकार हो गया। सोमवार को उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। खबर सुनते ही परिजन मंगलवार को ग्रेटर नोएडा गए। घर में पत्नी व बेटी कुलदीप के अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कमासिन निवासी दिनेश कुमार मिश्रा का 29 वर्षीय पुत्र कुलदीप मिश्रा ग्रेटर नोएडा के शक्ति मंदिर में पूजा पाठ का काम करता था। सोमवार की शाम 7:30 बजे पूजा करने के बाद वह बाइक से अपने आवास जा रहा था। इस बीच सड़क पर पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एंबुलेंस में उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया। देर रात ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.