किशनगंज, फरवरी 24 -- किशनगंज। बाबा श्याम के दरबार में मची रे होली, बाबा श्याम के दरबार .....आदि फागुन गीतों से सोमवार की देर शाम किशनगंज शहर के श्री श्याम मंदिर तेघरिया धाम गूंज उठा। इसी के साथ श्री श्याम मंदिर से दस दिवसीय चंग सह होली धमाल कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सबसे पहले श्याम बाबा के दरबार में पूजा-अर्चना हुई और इसके बाद गणेश वंदना के साथ प्रारंभ होली धमाल में जमकर लोगों ने ठूमके लगाये। इस अवसर पर लोगों ने अपने राजस्थानी लोक संस्कृति के जरिये होली की धमाल कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी को झूमा दिया। चंग का कार्यक्रम देर शाम तक चला और इसमें शामिल लोगों ने सामूहिक रुप से होली धमाल का आनंद उठाया और खुब झूमे। चंग व होली धमाल कार्यक्रम मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित किया गया है। आज से होली तक शहर के अलग-अलग इलाके में चंग का कार्यक्रम ह...