पटना, अक्टूबर 24 -- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 20 लाख महिलाओं को शुक्रवार को दस-दस हजार रुपए मिले। यह राशि उनके बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की गई। इसके पूर्व 1.21 करोड़ महिलाओं के खाते में को दस-दस हजार भेजे गए थे। इस तरह अब-तक इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ 41 लाख महिलाओं के खाते में यह राशि भेजी जा चुकी है। जीविका के पदाधिकारी ने बताया कि जिन महिलाओं के आवेदन छह सितंबर के पहले प्राप्त हो गए थे, उन्हीं में से 20 लाख महिलाओं के खाते में राशि भेजी गई है। अब भी जिन महिलाओं को रोजगार योजना की राशि नहीं मिली है, उन्हें भुगतान के लिए प्रक्रिया चल रही है। मालूम हो कि जीविका की सदस्य बनी महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए दस-दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं। बाद में महिलाओं के द्वारा शुरू किए गए रोजगार का आकलन कर और दो लाख रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.