कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- मंझनपुर, संवाददाता दोआबा में सप्ताह भर से पड़ रही कड़ाके की ठंड दिनोंदिन प्राणघातक होती जा रही है। सोमवार से दूसरा सप्ताह शुरू होने पर दोआबा में पारा 12 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर नौ पर पहुंच गया है। स्थिति यह हो गई है कि ठंड के प्रकोप से लोगों अब कांपने लगे हैं। यूं कहें कि ठंड से फिलहाल कोई राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में ठंड अपने फार्म पर आ चुकी है। शनिवार की रात तक जहां तापमान का पारा रात में 12 के आसपास रहता था वहीं रविवार की रात से लुढ़ककर नौ पर पहुंच गया है। तापमान में भारी गिरावट आने से जिलेवासी सहम से गए हैं। घरों में रहने वाले लोग दिनभर रजाई, अलाव, ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं तो राह चलने वाले लोग जगह-जगह चौराहों व तिराहों पर अलाव ढूंढ़ते नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक, तिप...