गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। कोहरे के कारण लंबी दूरी से आने वाली कई ट्रेन घंटों की देरी से स्टेशन पहुंचीं। गुरुवार को फरक्का एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस समेत कुल 10 ट्रेन लेट रहीं। इनमें से अधिकांश दो से छह घंटे की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। ये वे ट्रेन हैं तो पिछले तीन दिन से लगतार देरी से चल रही हैं। गुरुवार को ईएमयू ट्रेन की स्थिति और भी खराब रही। कोई भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकी। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घने कोहरे में ड्राइवर को धीमी गति से सुरक्षित संचालन के निर्देश दिए हुए हैं। कोहरे के कारण सिग्नल भी दिखाई न देने से ट्रेन को तेज चलाने में दिक्कत होती है। ये ट्रेन लगातार चल रही है विलंब से ट्रेन नंबर व नाम 18 दि. 17 दि. 16दि. 1574...