चंदौली, फरवरी 10 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ स्थित महर्षि बाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत के परिसर में मंगलवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। संस्थान की ओर 10 गरीब परिवारों के वर वधू की शादी कराई जाएगी। इसके लिए वहां तैयारी पूरी कर ली गई है। दोपहर बाद दोनों पक्ष के लोग संस्थान में पहुंचेगे और धूमधाम से शादी की रश्म पूरी कराई जाएगी। संस्थान की ओर से हर साल पहाड़ी और वनांचल क्षेत्र में गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कराए जाते हैं। इस बार दस जोड़ों की शादी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...