किशनगंज, जनवरी 11 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला के दस जीविका संकुल संघ को जिला पदाधिकारी विशाल राज के हाथों, सहकारी समिति निबंधन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। शनिवार को जिला समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी वेश्म में आयोजित कार्यक्रम में, पांच प्रखंड के विभिन्न संकुल संघ की लीडर जीविका दीदियों ने निबंधन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि सहकारी समिति के रूप निबंधित होने से जीविका संकुल संघ की वैधानिक शक्ति बढ़ेगी। सामुदायिक संस्था स्वायत्त होकर कार्य कर सकेंगी। समिति से जुड़े हजारों महिला सदस्यों की आर्थिक प्रगति, जीविकोपार्जन के साधन विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि निबंधित समितियों का राज्य निर्वाचन प्राधिकार के माध्यम से निदेशक मंडल का चुनाव, प्रत्येक पांच वर्ष पर कराया जाएगा। जिस...