रिषिकेष, जनवरी 4 -- विरक्त वैष्णव मंडल समिति की ओर से जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के 726वां जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर 10 जनवरी को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें देवी देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनेंगी। रविवार को शीशम झाड़ी स्थित नारायण आश्रम में विरक्त वैष्णव मंडल समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता द्वाराचार्य जगतगुरु स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज ने की। आश्रम के प्रमुख डॉ. नारायण दास महाराज ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के 726वां जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके तहत 10 जनवरी को विरक्त वैष्णो मंडल समिति द्वारा नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कहा कि आज समाज में स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के आदर्श की आवश्यकता है। इसके माध्यम से ...