हरदोई, जनवरी 12 -- भरावन। आरोह फाउंडेशन एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नेशनल यूथ डे पर भरावन ब्लॉक के सामने स्थित ग्राम सेवा केंद्र कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रतिभाशाली बच्चों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल मौर्य ने आरोह फाउंडेशन द्वारा संचालित सामाजिक व शैक्षिक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। जनता इंटर कॉलेज की काजल, अंजलि, अर्चना, सुभांसी, चांदनी, मोहित, सोनी, पलक, प्राची, अभिनव मिश्रा, मयंक अवस्थी, संतोषी, अंशिका देवी, गुड़िया कश्यप सहित कुल 20 प्रतिभाशाली छात्रों को स्कॉलरशिप प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं रीना, मधु, सविता, मोहिनी, रीता देवी, शगुन, राखी देवी, अर्चना सिंह सहित कुल 10 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। वहीं किरन देवी, दुर्गा, नंदकिशोर, किरन व...