अररिया, फरवरी 24 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज पुलिस ने नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में छापेमारी कर दस ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। गिरफ्तार बमबम बहरदार रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड 13 निवासी है। घटना को लेकर रानीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रानीगंज नगर पंचायत वार्ड 13 निवासी बमबम बहरदार अपने घर में अभी अभी स्मैक लेकर पहुंचा है। सूचना मिलने पर बमबम बहरदार के घर की घेराबंदी कर बमबम बहरदार के कमरे को खटखटाया गया। तभी खटखटाने की आवाज सुनकर उसी कमरे से एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया। पकड़ाए गए व्यक्ति ने अपना नाम बमबम बहरदार बताया। इसके बाद बमबम बहरदार के पेंट के जेब से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.