बागेश्वर, फरवरी 8 -- बागेश्वर। पिथौरागढ़ जनपद की दस ग्राम पंचायतों को बागेश्वर जिले में शामिल करने की मांग को लेकर एक बार फिर संघर्ष समिति मुखर हो गई है। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1997 से वे बागेश्वर जिले में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। संघर्ष समिति अध्यक्ष पूर्व सूबेदार मेजर शिवराज सिंह बनकोटी की अध्यक्षता में दस ग्राम पंचायतों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...