मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- पानी का घटता जल स्तर गुणवत्ता पर असर डाल रहा है। पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए जनपद में भी अभियान शुरू हो गया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भूजल विभाग और जल निगम की टीम के साथ दस गांवों में अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी नल व अन्य स्थानों पर पेयजल के नमूने एकत्रित किए। नमूनों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मुजफ्फरनगर वायु प्रदूषण को लेकर हल्ला बोल है, लेकिन इस बीच औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले पानी के कारण पेयजल की गुणवत्ता भी खतरे में है। शासन के निर्देश मुजफ्फरनगर में भी पेयजल की जांच के लिए अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी गीतेश चंद्रा के निर्देशन में सुयंक्त अभियान चला। अभियान में जल निगम और भूजल विभाग की टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.