नोएडा, अक्टूबर 7 -- नोएडा, संवाददाता। जेवर तहसील के दस गांवों के किसानों ने पिछले महीने बारिश और यमुना में आई बाढ़ से फसल खराब होने का दावा कर शासन से मुआवजे की मांग की है। जेवर तहसील के लेखपालों ने सर्वेक्षण कर इससे संबंधित रिपोर्ट राहत पोर्टल पर दर्ज की है। दरअसल, हथिनी कुंड बैराज से यमुना में छोड़े गए पानी और अत्याधिक बारिश से जेवर तहसील के झुप्पा, कानीगढ़ी, शमशमनगर, करौली खादर, सिरौली बांगर, महेंदीपुर खादर, तकीपुर खादर और रन्हेरा आदि गांवों के किसानों की फसलें खराब हो गई थी। दस गांवों के 478 किसानों ने बाढ़ में फसलें खराब होने का दावा कर शासन से मुआवजे की मांग की। किसानों की मांग पर जिला प्रशासन ने तहसील प्रशासन और लेखपालों से फसलों के नुकसान की रिपोर्ट राहत पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए कहा था। जेवर तहसील के लेखपालों ने सर्वे करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.