वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी। चौक थाने की पुलिस ने मंगलवार को बेनियाबाग स्टैंड के पास एक व्यक्ति को 10 किलो चाइनीज मंझा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि छोटी पियरी निवासी बबलू चाइनीज मंझा बेचने का कारोबार करता है। सूचना मिली कि वह आज चाइनीज मंझा दुकानों पर डिलेवरी करने जा रहा है। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...