रुद्रपुर, जनवरी 24 -- खटीमा, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में एसएसबी 57वीं वाहिनी द्वारा अंतर वाहिनी 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़ चौकी कालापुल से प्रारंभ होकर लालकोठी तक गई और पुनः कालापुल पर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में 57वीं वाहिनी सितारगंज, 39वीं वाहिनी पलिया और 49वीं वाहिनी पीलीभीत के जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शनिवार को 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशन में प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता से पूर्व सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश स्पष्ट रूप से बताए गए। प्रतियोगिता में 49वीं वाहिनी के आरक्षी जितेंद्र कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जवानों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और मानसिक दृढ़ता को और अधिक मजबूत कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.