पिथौरागढ़, जनवरी 24 -- झूलाघाट। एसएसबी 55 वीं वाहिनी की ओर से जवानो के लिए दस किमी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कमांडेंट आशीष कुमार के निर्देश पर पिथौरागढ़ में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौरान एसएसबी के विभिन्न वाहिनियों से आए प्रतिभागियों ने दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में योगेश चंद जोशी ने पहला, आरक्षी सामान्य प्रहलाद सिंह ने दूसरा व 5 वीं वाहिनी के आरक्षी सामान्य मुकेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कमांडेंट कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से सशक्त बनाती हैं। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल में खेल गतिविधियों का विशेष महत्व है, जो बल की कार्यक्षमता व एकजुटता को बढ़ाने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के अंत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.