अल्मोड़ा, फरवरी 19 -- अल्मोड़ा। नगर के लोग पानी के बिलों का भुगतान समय पर नहीं कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष खत्म होने को है, लेकिन अब भी जल संस्थान दस करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले मात्र छह करोड़ 66 लाख रुपये ही वसूल सका है। विभाग ने लोगों को नोटिस भेजने के साथ 30 की आरसी भी काटी है। अल्मोड़ा डिविजन में जल संस्थान के करीब 12 हजार कनेक्शन हैं। लोग जल संस्थान के पानी का तो खूब इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बिल का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। जल संस्थान के मुताबिक, कई उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...