फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद। डीटीपी इंफोर्समेंट की ओर से गांव झाड़सैंतरी में अवैध रूप से बस रही कॉलोनी के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है। इस दौरान तोड़फाेड़ दस्ते ने 10 एकड़ में बसी कॉलोनी में भारी तोड़फोड़ की। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध जताया।लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर शांत कर दिया। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी को काफी दिनों से गांव झाडसैंतली के राजस्व क्षेत्र में बिना किसी अनुमति के करीब 10 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित करने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर विभाग की ओर से लोगों को नाेटिस जारी कर अवैध कब्जे खाली करने के आदेश दिए गए। लेकिन लोगों ने नोटिस को अनदेखा कर दिया। इसके बाद विभाग की टीम शुक्रवार को भारी पुलिस बल और तोड़फोड़ दस्ते के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने40 से अधिक प्लॉटों के लिए बनाई गई ...