सीवान, फरवरी 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोचिए जरा, अगर शहर व्यवस्थित हो, शहरी क्षेत्र से जुड़े सभी संसाधन आधुनिक सुविधाओं से युक्त व्यवस्थित ढंग से व्यवस्थित जगह पर हो तो कितना अच्छा व सुंदर अपना नगर परिषद क्षेत्र दिखेगा। दरअसल, शहर की मूलभूत बुनियादी समस्याओं को दूर करते हुए मॉडल टाउन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की परिकल्पना अब धरातल पर उतरती दिख रही है। हालांकि इस परिकल्पना के साकार होने में अभी थोड़ा समय और लगना बाकी है, लेकिन इसकी शुरुआत हो चुकी है। बहरहाल, लंबे समय से शहर के श्रद्धानंद बाजार में चल रहे सब्जी मंडी को दारोगा प्रसाद राय कॉलेज के पास थोक मंडी को स्थानांतरित किए जाने के बाद अब मॉडल व सुव्यवस्थित सब्जी मंडी बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस क्रम में जिला प्रशासन ने शहर में आधुनिक व सुव्यवस्थित सब्जी मंडी निर्...