रांची, फरवरी 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची जिले में पहली बार एक साथ रविवार को 10 अंचलों में शिविर लगाकर 10 डिसमिल तक की जमीन के लंबित मामलों का निष्पादन हुआ। कुल 1134 मामलों में से 534 को स्वीकृत कर करेक्शन स्लिप दिए गए। 460 मामले अस्वीकृत किए गए। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बड़गाईं अंचल में आवेदकों को करेक्शन स्लिप प्रदान किया। वहीं नगड़ा, अरगोड़ा, बेड़ो, बुंडू, बुढ़मू, चान्हो, हेहल, इटकी व नगड़ी में वरीय अफसरों ने यह कार्य किया। म्यूटेशन के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और शिकायतों के बाद पहले चरण में 10 डिसमिल तक के म्यूटेशन के लंबित मामलों के निष्पादन के लिए डीसी ने कार्य योजना तैयार की। अंचल अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर 10 डिसिमल तक के बिना आपत्ति 30 दिन और आपत्ति के साथ 90 दिन के लंबित म्यूटेशन की सूची तैयार की गई। सभी अंचलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.