बदायूं, जनवरी 1 -- बिल्सी। उत्तर प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन की तहसील शाखा का वार्षिक चुनाव आगामी छह जनवरी को कराया जाएगा। चुनाव अधिकारी राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस चुनाव में एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, ऑडिटर एवं संगठन मंत्री सहित कुल सात पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया एक व दो जनवरी को सुबह 11 बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक चलेगी। दो जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। पांच जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न होगी। छह जनवरी को मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...