चित्रकूट, फरवरी 3 -- चित्रकूट। एसआईआर में छूटे मतदाताओं के नाम जोड़वाने के लिए जिला निर्वाचन की ओर से लगातार आवेदन जमा कराए जा रहे है। ऐचवारा न्याय पंचायत में शामिल खरौंद, सेमरदहा, रामपुर, तख्तूपुर गांव के काफी लोगों को नोटिसें जारी की गई थी, जिन्होंने दस्तावेजों के साथ आवेदन नहीं जमा किया था। एसडीएम मानिकपुर मो जसीम, बीडीओ पवन सिंह, प्रधान ऐचवारा सुनील शुक्ला, सचिव संगीता देवी, मेडेलाल ने पंचायत भवन ऐचवारा में सभी को बुलवाया। करीब 90 लोगों ने पहुंचकर संपूर्ण दस्तावेजों के साथ मतदाता सूची में नाम जोड़वाने के लिए अपने आवेदन फार्म निर्धारित प्रारुप पर जमा किए। किसान सभा ने प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन चित्रककूट। बजट को लेकर किसान सभा ने कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए सदर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ए...