शिमला, अप्रैल 5 -- जल्द एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग की मानें तो 8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा जिससे हिमाचल प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 8 से 11 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में छिटपुट ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 9 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जाएगा। इस दिन सूबे के अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ तूफान और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को चंबा, कुल्लू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.