औरैया, फरवरी 20 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं तीसरे दिन भी जिले में कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान तथा द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। दोनों परीक्षाएं 71 केंद्रों पर सीसीटीवी और उड़नदस्ता टीमों की निगरानी में कराई गईं। राहत की बात यह रही कि जिले में एक भी परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय में कुल 20,785 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 19,308 ने परीक्षा दी, जबकि 1,477 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय में 18,908 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 17,669 उपस्थित हुए और 1,239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल मिलाकर तीसरे दिन 2,716 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। पर...