जामताड़ा, मई 14 -- दसवीं में रिया कुमारी जिला टॉपर बनी जामताड़ा,प्रतिनिधि। सीबीएसई ने मंगलवार को 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। दोपहर 2:00 बजे के बाद रिजल्ट का परिणाम देखने के लिए मोबाइल व लैपटॉप में व्यस्त हो गए। परीक्षा परिणाम में जामताड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 10 वीं में सावित्री देवी डीएवी स्कूल जामताड़ा की छात्रा रिया कुमारी 97.4 % अंकों के साथ जिला टॉपर बनी है। इन्होने गणित व एसएसटी विषय में 100 अंक हासिल किया है। वहीं साइंस व आईटी में 99 अंक हासिल किया है। जबकि सावित्री देवी डीएवी स्कूल की सेकेंड टॉपर रही दिव्या रंजन ने 96.60 % अंक हासिल किया है। मैट्रिक टॉप टेन - 1. रिया कुमारी - 97.4 %डीएवी जामताड़ा। 2. दिव्या रंजन- 96.60 %डीएवी जामताड़ा। 3. गोपाल कुमार- 95.20 %डीएवी जामताड़ा। 4. शिवांशु - 94.80% ...