चाईबासा, फरवरी 21 -- चाईबासा। वर्तमान में झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा दसवीं व 12वीं की परीक्षाएं ली जा रही है। दसवीं के विज्ञान विषय के परीक्षा प्रपत्र कुछ दिन पूर्व ही विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी गई कि पेपर लीक की घटना सत्य पाया गया। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन प.सिंहभूम जिला सचिव सत्येन माहतो इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए बयान जारी किया। उनका कहना है कि झारखंड में पेपर लीक का मुद्दा एक बड़ा ही चिंता का विषय है। इससे न केवल छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है बल्कि इसमें संलिप्त अधिकारी और सरकारी कर्मचारियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। चाहे वह एकेडमिक परीक्षाएं हो या नियुक्ति से जुड़ी हुई परीक्षाएं हो।आए दिन पेपर लीक धांधली जैसी मामले सामने आ रही हैं। वर्तमान में पेपर लीक एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.