नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ लेकर नीतीश कुमार ने भारतीय राजनीति को बहुत व्यापक संदेश दिए हैं। यह एक राज्य के लिए खुशी का भी क्षण है और राजनीतिक अध्ययन का भी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत हासिल करने के बाद जिस सहजता से नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ है, वह भी सराहनीय है। बिहार की यह जीत वास्तव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक बहुत बड़ी सफलता है। इस सफलता के क्या मायने हैं, यह हम शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से समझ सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर हवा में लहराया और उसके बाद बिहार की जनता को एकाधिक बार प्रणाम किया। राजनीति को समझने वाले जानते हैं कि बिहार में अगर एनडीए की हार होती, तो इसका असर देश की राजनीति पर क...