मुरादाबाद, फरवरी 14 -- महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज इंग्लिश मीडियम ब्रांच में दसवीं कक्षा के पहले बैच के विद्यार्थियों के लिए गुड लक पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना रहा। मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। कोऑर्डिनेटर स्मिता सक्सेना ने छात्रों को कम समय में बेहतर अंक प्राप्त करने के उपयोगी टिप्स दिए और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की प्रेरणा दी। अनुराग शुक्ला, साहिल भटनागर, युक्ति मिश्रा, तान्या मिश्रा, रश्मि कपूर सहित अन्य शिक्षकों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...