अमरोहा, फरवरी 2 -- अमरोहा, संवाददाता। परीक्षा देकर घर लौट रहे दसवीं के छात्र पर स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की और बाद में जान से मारने की नीयत से बाइक से कुचल दिया। हमले में छात्र की पांच पसलियां टूट गईं और एक पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। पिटाई के बाद से छात्र कोमा की हालत में है। मेरठ के अस्पताल में भर्ती छात्र की हालत फिलहाल नाजुक बनी है। मामले में पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मालीपुर से जुड़ा है। यहां गुरुवचन सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा शांतनु कैलसा रोड पर गांव भजनपुरा स्थित जीपीएस एकेडमी में कक्षा दस का छात्र है। स्कूल में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। 14 जनवरी को शांतनु अर्द्धवार्षिक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.