इटावा औरैया, फरवरी 18 -- भरथना। कस्बा के मोना चौराहे पर बुधवार की सुबह दसवीं की परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल भिजवाया। गांव नगला लोड़ी बाहरपुर निवासी गीता देवी पत्नी राजीव कुमार ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी प्रिया को अपने साथ स्कूटी पर लेकर दसवीं की परीक्षा दिलाने क्षेत्र के मोढ़ी स्थित जन सहयोगी इंटर कॉलेज जा रही थी। तभी कस्बा के मोना चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बेटी प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ट्रक चालक को स्थानीय निवासियों ने पकड़ लिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजते हुए ट्रक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.