चतरा, फरवरी 14 -- चतरा. प्रतिनिधि। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चतरा में शनिवार को दसवीं एवं बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश लाल गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षक डॉ. मनीष कुमार के निर्देशन में कक्षा नवम् एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भावुक और उत्साहपूर्ण बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विद्यार्थियों के स्वागत से हुई, जिसके बाद विदा ले रहे विद्यार्थियों ने विद्यालय से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाध्यापक सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.