चंदौली, फरवरी 21 -- पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा में शनिवार को दसवीं के अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर और अंग्रेजी कम्युनिकेटिव विषय की परीक्षा में 40 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। शनिवार को दसवीं के अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर विषय की परीक्षा में पंजीकृत 4488 परीक्षार्थियों में 4450 उपस्थित रहे, जबकि 38 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार अंग्रेजी कम्युनिकेटिव विषय की परीक्षा में पंजीकृत 203 छात्र-छात्राओं में से 201 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि दो अनुपस्थित रहे। जिला समन्वयक सौमिता चटर्जी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.