गाज़ियाबाद, दिसम्बर 21 -- - अखिल भारत हिंदू महासभा ने अग्रसेन वाटिका में किया कार्यक्रम गाजियाबाद, संवाददाता। अखिल भारत हिंदू महासभा ने रविवार को अग्रसेन वाटिका में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासभा के सदस्यों ने 23 दिसंबर 2015 को आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की कार इंदिरापुरम कनावनी रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में जलाकर उसके अंतिम संस्कार का दसवां मनाया और आतंकवाद का संपूर्ण नाश करने का संदेश दिया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि भारत में आतंकवाद फैलाने में दाऊद इब्राहिम सबसे आगे रहा है। मुम्बई में हुआ आतंकी हमला उसी ने कराया था। लोगों के दिलों से उसका खौफ खत्म करने और आतंकवाद का अंतिम संस्कार करने के उद्देश्य से ही 23 दिसंबर 2015 को आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की कार को इंदिरापुरम कनावनी रोड पर स्थित ए...