भदोही, फरवरी 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में रविवार को बाबा बर्फानी गु्रप के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाली सजावट को लेकर चर्चा की गई। महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्धपीठ हरिहरनाथ मंदिर में हजारों भक्त दर्शन-पूजन को उमड़ेंगे। इस दौरान अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर ज्ञानसरोवर तालाब तट को दशासुमेध घाट की तर्ज पर आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। हजारों भक्त महादेव के दर्शन को आएंगे। महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। ज्ञानसरोवर तालाब में 25 फीट ऊंचा महादेव की प्रतिमा स्थापित होगी। आकर्षक लाइट एवं झालरों से मनमोंहक सजावट की जाएगी। महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी तीव्र गति से चल रही है। महापर्व पर भोले शंकर की महाआरती उतारने के साथ ही लाइट शो संग भजन संध्या भी ...