जौनपुर, अक्टूबर 12 -- रामपुर, हिंदुस्तान संवाद। रामपुर का दशहरा मेला शनिवार को आयोजित किया गया। मेले में दशानन का पुतला दहन किया गया। मेला और रावण का पुतला दहन देखने क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग उमड़ पड़े थे। शाम को छह बजे भगवान श्रीराम और रावण का प्रतीकात्मक युद्ध हुआ। राम के वाण से रावण वध होता है और फिर रावण का पुतला दहन किया जाता है। मेला परिसर जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। दशहरा उत्सव में रात को लोक गीत, नृत्य और धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने उक्त प्रस्तुतियों का आनंद लिया। मेले की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मेला परिसर में चक्रमण करते रहे। रविवार को भरत मिलाप का आयोजन होगा। इसमें झांकियां और चौकियां निकाली जाएंगी। भरत मिलाप का कार्यक्र...