मधुबनी, अक्टूबर 1 -- मधुबनी। दशहरा के दिन गुरुवार को 51 वर्षो के बाद ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। शहर के ज्योतिषाचार्य डा. सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि दशहरा पर रवि योग, सुकर्मा योग और धृति योग जैसे खास योग बन रहे हैं और इसके अगले दिन तीन अक्टूबर को तुला राशि में बुध और मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ये ग्रह संयोग और शुभ योग मिलकर राशियों पर अच्छा प्रभाव डालेंगे, जिससे कुछ लोगों के लिए करियर, कारोबार और नौकरी में नए अवसर खुल सकते हैं। रवि योग यह एक शुभ योग है जो किसी भी कार्य को शुरू करने या उसमें सफलता पाने के लिए शुभ माना जाता है। सुकर्मा योग यह योग भी शुभ होता है और इसे कार्यों में सिद्धि और लाभ से जोड़ा जाता है। धृति योग यह योग स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक है। जो कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद करता है। ज्योतिषाचार्य ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.