गढ़वा, सितम्बर 24 -- मझिआंव। दशहरा पर्व के शुरू होते ही मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में विभिन्न जगहों पर रामलीला, ड्रामा, रासलीला, रामायण-महाभारत का सीरियल दिखाया जा रहा है। दोनों प्रखंड के बाजारों में चारों तरफ बज रहे भक्ति गीतों से गुंजायमान हो रहा है। खरसोता पूजा कमेटी के द्वारा राधाकृष्ण मंदिर के समीप रामलीला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहां विंध्याचल से आए कलाकारों के द्वारा 10 दिनों तक श्रीराम भगवान का जीवन गाथा पर रामलीला प्रस्तुत किया जाएगा। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में खरसोता पंचायत की मुखिया रीता देवी व विशिष्ट अतिथि डॉ राजकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। पहले दिन भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव दिखाया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विजय राम, पूर्व उप प्रमुख विनोद यादव, लालू राम, सुरेंद्र चौधरी, कैलाश राम, द्वा...