एटा, जून 5 -- दशहरा पर पति, बच्चों के साथ बाइक से गंगा स्नान को जाते समय हादसा हो गया। बाइक से गिरकर महिला की मौत हो। चार माह का बेटा घायल हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। घरवालों के अनुसार वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है। दूसरी तरफ बेसहारा पशु की चपेट में बाइक आ गई। बाइकसवार दंपति, बेटा घायल हो गए। सभी घायल गंगा स्नान करने जा रहे थे। बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला आगरा थाना फतेहपुर के गांव नगला सराय निवासी नीतू (28) पति राहुल, दो बच्चों को साथ लेकर गुरूवार को बाइक से गंगा स्नान को कछला जा रहे थे। दोपहर में आगरा रोड स्थित गांव कमसान स्थित नहर के पास पहुंचे। वही पर महिला अचानक से बाइक से नीचे गिर गई। महिला गंभीर घायल हो गई। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.