बहराइच, अक्टूबर 3 -- बहराइच। गुरुवार को विजयदशमी के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में सुफीपुरा स्थित सुखदराज सिंह क्षत्रिय भवन में पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद पुरोहित द्वारा वेद मंत्रों के साथ हवन-पूजन कराया गया। हवन के बाद सभी लोगों ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा की। मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। शस्त्र पूजन न सिर्फ परंपरा है, बल्कि शौर्य, साहस और धर्म की रक्षा का प्रतीक भी है। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, शिवेंद्र सिंह, देवानंद सिंह, अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.