मोतिहारी, अक्टूबर 1 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि। डाक विभाग की ओर से शहर की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। उन्हें दशहरा का तोहफा मिल रहा है। शहर के मिस्कॉट मोहल्ला में बुधवार को महिला उपडाकघर खुलेगा। इसका लोकार्पण स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह करेंगे। उत्तर बिहार का दूसरा महिला उप डाकघर होगा :डाक अधीक्षक डॉ आशुतोष आदित्य ने बताया कि स्थानीय सांसद के प्रस्ताव पर शहर के मिस्कॉट मोहल्ला में महिला उप डाकघर खुल रहा है। उत्तर बिहार में दरभंगा के बाद यह दूसरा महिला उप डाकघर होगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संचालित महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को गति देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। स्मिता गुप्ता बनीं उप डाकपाल : महिला उप डाकघर के संचालन के लिए स्मिता गुप्ता को उप डाकपाल के पद पर चयनित किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.