रांची, जनवरी 2 -- रांची, संवाददाता। अखबार वितरक स्वर्गीय दशरथ प्रसाद सिंह की शुक्रवार को तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। परिजनों, मोहल्ले वासियों और शुभचिंतकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उनकी आत्मा की शांति के लिए विशेष शांति पाठ एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मौके पर बिरसा चौक सेंटर से संजय सिंह, राजू सिंह, जिला सिंह, हरेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, हर्ष नारायण झा सहित कई अन्य उपस्थित थे। लोगों ने उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि स्व. दशरथ प्रसाद सिंह ने अपने सरल जीवन और कर्मठता से समाज में एक मिसाल कायम की थी। वे दशकों तक प्रतिदिन सुबह-सुबह घर-घर अखबार पहुंचाकर लोगों को देश-दुनिया की खबरों से जोड़ने और जागरूक करने का कार्य करते रहे। वे अपने कर्तव्य के प्रति सदैव निष्ठावान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...