लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- दसवें गुरु श्री गुरू गोविंद सिंह साहब के प्रकाशोत्सव पर बुधवार को कस्बे में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस सिलसिले में झंडी रोड पर मैदान में एक कार्यक्रम भी किया गया। मुख्य सड़कों पर घूमे नगर कीर्तन का जगह-जगह स्वागत किया गया। कस्बे के गुरूद्वारे में पूरे इलाके के सिख समुदाय के हजारों लोग इकट्ठा हुए। वहां अरदास के बाद हुकुमनामा लिया गया। इसके बाद पंचप्यारों की अगुआई में खूबसूरती से सजी गाड़ी में आसीन गुरू ग्रंथ साहब की शोभायात्रा निकली। इसके आगे झाड़ू लगाती व जल छिड़कती महिलाएं और लड़कियां चल रही थीं। तमाम सेवादार नगर कीर्तन में शामिल लोगों को सड़क पर नियंत्रित करने में लगे थे। श्री गुरु गोविंद सिंह साहब की महिमा गाते, सबद-कीर्तन करते हजारों की संगत मेन चौराहे पहुंची। वहां गतका पार्टी के युवा और बाल कलाकारों तक ने पारंपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.