चतरा, जनवरी 28 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। उत्क्रमित उच्य विद्यालय कोनी में बुधवार को दशम के छात्र छात्राओं का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर कियागया। इस मौके पर के पर सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल, जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी, जिप सदस्य सरिता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, टुन्नी सिंह, प्रधानध्यापक प्रमोद कुमार, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा साव, निरंजन सिंह, अशोक राम, ब्रम्हदेव यादव, रामाधार राम समेत अन्य उपस्थित थे। इस दौरान इस मौके पर वर्ग दशम के छात्र छात्राओं को विदाई दी गयी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानध्यापक प्रमोद कुमार ने मंच संचालन कर अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। मौके पर विधायक व जिप उपाध्यक्ष ने बच्चों की उज्ज्वल...