मुंगेर, फरवरी 5 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर में एक हृदयस्पर्शी और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कक्षा दसवीं और बारहवीं के भैया-बहनों का उनके आचार्य-आचार्य एवं स्कूल परिवार के साथ भावुक संदर्शन-सह-सम्मान समारोह मनाया गया। यह समारोह न केवल छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न था, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा को मजबूत करने का एक अनुपम अवसर भी साबित हुआ। कार्यक्रम में जिला निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार ने कहा, आप सभी भैया-बहन भारतीय संस्कृति के अमूल्य रत्न हैं। दशम और द्वादश कक्षा व पड़ाव है जहां से जीवन की नई यात्रा शुरू होती है। आज का यह संदर्शन सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति कृतज्ञता, प्रेम और जिम्मेदारी की याद दिलाने वाला पल है। विद्या भारती की इस परंपरा से हमारा लक्ष्य है कि छात्र न केवल पढ़ाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.