सहारनपुर, सितम्बर 24 -- आयुर्वेद विभाग सहारनपुर की ओर से आईएमए भवन में दशम आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम "आयुर्वेद जन-जन के लिए, पृथ्वी के कल्याण के लिए" रही। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य राजेंद्र अटल, डॉ. विनोद गुप्ता और इंडियन हंस के निदेशक सुधाकर अग्रवाल ने भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. राम कृपाल ने बताया कि पूर्व में धन्वंतरि जयंती पर आयुर्वेद दिवस मनाया जाता था, लेकिन इस बार केंद्रीय आयुष विभाग ने इसे 23 सितंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया है। समारोह में डॉ. फहमीदा जफर रिजवी ने जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों और उनके बचाव पर प्रकाश डाला। डॉ. नेहा ने ऋतुचर्या, दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली पर व्याख्यान दिया। सुधाकर अग्रवाल ने आयुर्वेदिक औषधियों की ग...