संभल, जून 22 -- दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि सात जुलाई निर्धारित की गई है। इसमें सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। शासन की ओर से जारी हुए कार्यक्रम को जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से शिक्षण संस्थानों को भेजकर इससे अवगत कराया जा रहा है। आवेदन भरने, विद्यालय आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित व अग्रसारित करने की प्रक्रिया 25 नवंबर तक जारी रहेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी तिनेज कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग, पिछड़ा व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए शासन से जारी आवेदन करने का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को बेहतर और भावी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.