आजमगढ़, जनवरी 9 -- आजमगढ़। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए छात्र-छात्राओं को आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 14 जनवरी है। छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन पत्रों को संस्था में जमा करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी निर्धारित की गई है। 2024-25 में वंचित जिन छात्र-छात्राओं द्वारा 2025-26 में आवेदन भरा गया है, उन्हें पाठ्यक्रम वर्ष के लिए नवीनीकरण किए जाने की व्यवस्था राज्य एनआईसी लखनऊ द्वारा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...