मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में महिला इंस्पिरेशन स्पोर्ट्स फेस्टिवल अत्यंत हर्षोल्लास, ऊर्जा और खेल भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता बच्चों को स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दशमेश पब्लिक स्कूल में आयोजित महिला इंस्पिरेशन स्पोर्ट्स फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रीता शर्मा, नरेंद्र कौर सहोता, सुनीता आहूजा तथा विद्यालय की डायरेक्टर सिम्मी सहोता द्वारा मशाल प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया जिसके पश्चात ध्वजारोहण, गुब्बारों का विमोचन एवं मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा नर्सरी एलकेजी यूकेजी के बच्चों की 50 मीटर रेस ,बैलून रेस,रैबिट रेस, कप और बाल रेस कर...